नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों से मथुरा में आयोजित भाजपा के चिंतन शिविर में हैं। आज मथुरा से उन्हें आगरा जाना था लेकिन अचानक दौरा कैंसिल हो गया है। अब मुख्यमंत्री मथुरा से सीधे दिल्ली जाएंगे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी बैठक होगी। कहा जा रहा है कि दो दिनों तक हुई बैठक की रिपोर्ट सीएम योगी दिल्ली लेकर जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अमित शाह को यहां की स्थिति से अवगत कराएंगे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मथुरा में चिंतन बैठक के समापन के बाद सीएम योगी को दोपहर बाद आगरा जाना था। वहां उन्हें पार्टी के दिवंगत विधायक के निधन पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करनी थी। दिल्ली से आए बुलावे और बदली हुई राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते उनका आगरा दौरा स्थगित कर दिया गया है।मथुरा...