पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पूर्णिया शाखा के द्वारा मुकुट मणि के नेतृत्व में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला के छठे दिवस के अवसर पर प्रवचन के जरिये राजयोग से लाभ विषय पर विचार व्यक्त किया गया। बीके मुकुटमणि ने कहा कि योग की धारणा से अनेक लाभ होता है। इनमें मन सदैव शांत रहने लगता है, एक दूसरे को आत्मिक दृष्टि से देखने से विकारी दृष्टि पवित्र बन जाती है। आपस में रूहानी प्रेम का संबंध स्थापित हो जाता है l सब एक पिता परमात्मा के अविनाशी संतान होने के रूहानी नाते से आपस में भाई-भाई की दृष्टि रखते हैं l योगी हर्ष-शोक, जय- पराजय, स्तुति निन्दा, लाभ -हानि और सभी अवस्थाओं में एक रस रहता है l योगी कभी देह के धर्म में नहीं पड़ता, वह एक सर्वश्रेष्ठ ईश्वरीय मत पर चलता है l उसके ...