नई दिल्ली, जुलाई 14 -- योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात------------- -मौजूदा घटनाक्रम को लेकर अहम मानी जा रही है बैठक ------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट की मुलाकात में राज्य की राजनीतिक स्थिति के साथ अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जु़ड़े मामले को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि अधिकृत तौर पर मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गृह मंत्री के कार्यालय कर्तव्य भवन में इस मुलाकात इस मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि हाल में उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों और आने वाले चुनावों का मुद्दा इसमें मुख्य रूप से शामिल रहा है। चूंकि उत्तर प्रद...