ललितपुर, जुलाई 16 -- ललितपुर। 24 वर्ष पुराने चिगलौआ प्रकरण में पीड़ित रिटायर शिक्षक की आत्महत्या का मामला अब सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में पहुंच गया है। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने उनको इस मामले में जनाक्रोश से अवगत कराया और मनमाने व उत्पीड़न करने वाले अफसरों के लिए नजीर बनने वाली कार्रवाई का आग्रह किया। चौबीस वर्ष पहले 2002 के चिगलौआ कांड के पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने सुसाइट नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने तत्कालीन एसपी एवं पूर्व डीजी सहित छह लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद पुलिस व पीड़ित परिवार के बीच काफी खींचतान हुई। तब जाकर पूर्व डीजी संग सभी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ईमानदार और स्...