योगी आज 3.53 लाख रसोइयों को देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड, सालाना 5 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज
लखनऊ, अगस्त 23 -- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ रसोइयों को तोहफा देने जा रहे हैं। यूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय और एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करेंगे। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड देंगे। वहीं प्रदेश भर से 1500 रसोइयों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जिला और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रसोइयां सम्मान समारोह का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाए। रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.