योगी आज एकला रिंग रोड, इको पार्क समेत 470 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे
गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ईको पार्क, एकला रिंग रोड समेत 470 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम, करीब 1054 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 173 विकास कार्यों का लोकार्पण और सीएम ग्रिड के तहत छह स्मार्ट सड़कों समेत 297 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।लोकार्पण और शिलान्यास के लिए समारोह का आयोजन एकला बांध पर विकसित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों जनता को समर्पित होने जा रहे ईको पार्क में होगा। यह पार्क जहां बनाया गया है, वहां कभी कूड़े का पहाड़ हुआ करता था। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत ईको पार्क बनाने में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आई है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी कल करेंगे 1054 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास ईको प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.