नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। अखिलेश ने कहा कि वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे और सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सपा इसे संगठनात्मक मजबूती और प्रचार अभियान पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बता रही तो विपक्षी दल सुभासपा की तरफ से तीखा हमला हुआ है। राजनीतिक विश्लेषक इसे चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि यूपी-बिहार की राजनीति के एक दिलचस्प 'इतिहास और टोटके' से जोड़कर भी देख रहे हैं। अखिलेश यादव पहली बार 2012 में बिना चुनाव लड़े ही मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पहली बार 2017 में बिना विधानसभा का चुनाव लड़े सीएम पद की शपथ ली थी। बसपा प्रमुख मायावती और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बने थे। सबसे दिलचस्प त...