सासाराम, अगस्त 18 -- सासाराम। ऑल इंडिया खेत मजदूर किसान सभा की बिहार राज्य कमेटी ने योगिया गांव में खेत मजदूर चंदेश्वर चौधरी की हत्या की निंदा की है। संगठन ने आरोप लगाया कि बकाया मजदूरी मांगने पर उनकी हत्या की गई। सभा के अध्यक्ष उदय चौधरी और सचिव अशोक बैठा ने विज्ञप्ति जारी कर हत्या में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, सुरक्षा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। संगठन ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और पुलिस उत्पीड़न बंद करने की मांग भी की। साथ ही 175 एकड़ सीलिंग-सरप्लस जमीन से अवैध कब्जा हटाकर पर्चाधारियों को वास्तविक कब्जा दिलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...