योगिनी एकादशी पर गंगा स्नान करने कड़ाधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में शुक्रवार को योगिनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद आदिशक्ति मां शीतला के दरबार में पहुंचे एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बहुत से भक्त मन्नत पूरी होने के पश्चात गंगा तट से जमीन पर लेटते हुए मां शीतला के दरबार पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने योगिनी एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी एवं कुबेर देव की पूजा-अर्चना भी की। धाम के तीर्थ पुरोहित रामायणी पंडा ने बताया कि सनातन परंपरा में योगिनी एकादशी का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- योगिनी एकादशी की शाम तुलसी जी के पास ऐसे जलाएं दीया, दूर हो जाएगी हर परेशानी यह पर्व मुख्य रूप से भगवान विष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.