नई दिल्ली, जून 18 -- Yogini Ekadashi Tuls Upay: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी 21 जून को है। यह व्रत भगवान विष्णु की आराधना के लिए खास माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। जानें योगिनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े उपाय- 1. योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी के पूजन के बाद तुलसी पूजन का अत्यंत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद तुलसी माता की विधिवत पूजा करनी चाहिए। तुलसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.