नई दिल्ली, जुलाई 9 -- आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी को लेकर इस बार लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल इसकी तारीख को लेकर है। सोशल मीडिया से लेकर गूगल सर्च तक लोग जानना चाहते हैं कि योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई को रखा जाए या 11 जुलाई को। इसकी वजह एकादशी तिथि का दो दिनों में पड़ना है। ऐसे में अगर आप भी भगवान विष्णु का व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले सही तारीख जान लेना जरूरी है। धार्मिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 10 जुलाई को सुबह शुरू होगी और 11 जुलाई की सुबह तक रहेगी। तिथि के दो दिनों में रहने के कारण कई लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, व्रत की तारीख का फैसला सिर्फ तिथि से नहीं, बल्कि उदया तिथि और परंपरा के आधार पर भी किया जाता है। यही कारण है कि अलग-अलग पंचांगों में दोनों दिन का उल्लेख मिल रहा है।किस दिन ...