जौनपुर, मई 9 -- मछलीशहर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ के स्थानांतरण के बाद नवनियुक्त जिलाधिकारी योगिता सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार को नवनियुक्त उपजिलाधिकारी ने पत्रकारों और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से मिलकर अपनी प्राथमिकता बताईं। कहा कि शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना, जनता को सुलभ न्याय दिलाना एवं शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। पारदर्शी न्याय दिलाने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों, राजस्व कर्मियों के कार्यों की समीक्षा समय समय पर की जाएगी। यह भी पढ़ें- नवनियुक्त उपजिलाधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार यह भी पढ़ें- बिना दबाव पात्रों तक पहुंचाएं योजना का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...