कानपुर, फरवरी 16 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) अटल इकाई-1 की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन हुआ। समापन पर स्वयंसेवकों ने लगभग डेढ़ घंटे तक योगाभ्यास किया। शिविर के दौरान विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तिकनपुरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी ने कहा कि एनएसएस की वास्तविक सफलता तभी है, जब शिविर में सीखी गई सीख को जीवन में अपनाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...