नैनीताल, मई 4 -- भवाली। हरियाणा के सोनीपत में पहली बार आयोजित योगा वर्ल्ड चैंपियनशिप में हल्द्वानी की ममता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। ममता वर्तमान में सेंट पॉल स्कूल हल्द्वानी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षण कार्य के साथ-साथ उन्होंने योग साधना में भी निरंतर अभ्यास कर यह सफलता हासिल की है। ममता की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। ममता के पति दलीप भवाली कोतवाली में एएसआई के पद पर तैनात हैं। उनकी इस सफलता पर कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- शहर के अर्जुन का जलवा वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...