योगा केंद्र दुग्दा के शिक्षक के निधन पर शोक
बोकारो, जून 6 -- दामोदा। पतंजलि योग समिति चंद्रपुरा के प्रभारी सह पतंजलि योगा केंद्र दुग्दा के योगा 70 वर्षीय शिक्षक जानकी महतो का लंबी बीमारी से अमराटांड़ गांव स्थित पैतृक निवास स्थान में निधन हो गया। वे सच्चे समाजसेवी थे। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से जुड़कर चंद्रपुरा प्रखंड के गांवों में योग का प्रचार प्रसार के साथ साथ योगा केंद्रों का स्थापना किए। वे सदैव मृदुभाषी और योग साधकों के बीच लोकप्रिय योगा टीचर थे। पिछले एक वर्ष से गुर्दे की बीमारी से ग्रसित थे। पतंजलि योग केंद्र दुग्दा में शनिवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा की अध्यक्षता योग शिक्षक श्याम सुंदर मोदी ने की। नवीन कुमार सिंह, गंगा राम महतो, रामप्रवेश साव, मुन्नी सिंह, निरंजन पांडेय, संतोष प्रसाद गुप्ता, बबन शर्मा, रेणु सिंह, रीना कुमारी सिंह, कुमारी देवी आदि थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.