कानपुर, अप्रैल 15 -- योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने संगठन को नई दिशा देने की पहल करते हुए नीतू सिंह को चेयरपर्सन पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जानकारी योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शोभित पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि नीतू सिंह वीएसएसडी कॉलेज के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सचिव हैं। योग के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय योगदान और प्रभावी नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार उनके नेतृत्व में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम मिलेगा। यह संस्था योग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है और योग प्रतिभाओं को मंच देने तथा विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए लगातार सक्रिय रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.