वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को योगासन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में राज सिंह ने प्रथम, सुमित कुमार ने द्वितीय और लकी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अर्चना मौर्या प्रथम, सुनीता मौर्या द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के प्रभारी और सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए समग्र एवं प्रभावी साधना है। नियमित योगाभ्यास से मांसपेशियों की शक्ति, लचीलापन, संतुलन एवं श्वसन क्षमता में वृद्धि होती है। इससे तनाव, चिंता, हृदय रोग, मधुमेह एवं गठिया जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। शरीर की रोग प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.