योगासन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए टीम पटना रवाना
बेगुसराय, जुलाई 31 -- बरौनी। बरौनी आनंद योगाश्रम मुख्यालय से शुक्रवार को 10 वर्ष से 45 वर्ष उम्र वर्ग तक के योगासन के प्रतिभागी पटना रवाना हुए। बिहार राज्य योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन पटना के तत्वावधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना के प्रांगण में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक सातवां राज्य स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप में बेगूसराय जिला से कुल 39 प्रतिभागी अपना भाग्य आजमाएंगे। बेगूसराय जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने बताया कि इस दल का नेतृत्व जिला योगासन कोच अनुष्का कुमारी व टीम प्रबंधक सुचिता कुमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.