गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ द्वारा श्री श्याम भवन गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय पांचवीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर सुमित कुमार व विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सबसे अधिक पदक जीतकर बाल शिक्षा मंदिर वितेता टीम रही, जबकि मोंगिया स्कूल उपविजेता टीम घोषित हुई। राज्यस्तर पर जाएंगे विजेता : संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों व क्लबों से 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अलग-अलग आयु वर्ग व चार इवेंट में मुकाबले हुए। स्वर्ण पदक जीतने वाले जूनियर खिलाड़ी नेतरहाट व सीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.