योगासन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पदक
मेरठ, सितम्बर 8 -- भारतीय योग फेडरेशन के तत्वावधान में सहारनपुर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आईआईटी रुड़की के सहारनपुर परिसर में पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कदम पब्लिक स्कूल भूनी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। काव्या, वेदिका और अविका ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान, जबकि शौर्या और अंशिका तालियान ने रजत पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, दिशांत गिल, वेदिका, अविका, रिया और काव्या ने कांस्य पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: योगासन में दीक्षांत के छात्रों ने दिखाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.