रांची, मई 4 -- बुंडू, संवाददाता। आरटीसी हाई स्कूल में आयोजित रांची जिला योगासन प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए। कक्षा 6 की काव्या ने लेग बैलेंस में गोल्ड और आर्टिस्टिक सिंगल में ब्रॉन्ज, कक्षा 5 के दीपेश पुराण व अंशुमन कुंडू ने आर्टिस्टिक पेयर में सिल्वर, कक्षा 9 की रिम्मी राजकुमारी व भूमिका महतो ने रिदमिक पेयर में सिल्वर पदक जीता। वहीं कक्षा 5 के विराज सोनी व युवराज महतो ने आर्टिस्टिक पेयर में ब्रॉन्ज और कक्षा 9 की भूमिका महतो ने फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल में ब्रॉन्ज पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- जिला योगासन प्रतियोगिता में नटराज संस्थान चैंपियन इसके अलावा आरव नायक और रिम्मी राजकुमारी ने भी अपने-अपने इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य ...