योगासन प्रतियोगिता में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन कर जीते पदक
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-29 होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 योगासन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता 24 से 28 जुलाई तक रेवाड़ी में संपन्न कराई गई। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। अंडर-14 वर्ग में अंकिता, अर्पिता, आराध्या, ऋषिका एवं कृतिका ने पारंपरिक टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इसके अतिरिक्त अंकिता ने पारंपरिक एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, ऋषिका एवं अर्पिता की जोड़ी ने रिदमिक पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अंकिता एवं आराध्या की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं आराध्या एवं अर्पिता ने पारंपरिक एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.