बरेली, मार्च 6 -- बरेली। अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप 2025-26 के लिए जिला स्तर पर चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल्स आठ मार्च को दोपहर तीन बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में होंगे। प्रतियोगिता में ट्रैडिशनल सोलो, आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयल और रिदमिक पेयर इवेंट शामिल हैं। इनमें 40 वर्ष तक, 40 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी नौ मार्च को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उपक्रीड़ाधिकारी अनीता नागर ने बताया कि चयन प्रक्रिया के आधार पर आगे 17 से 21 मार्च तक चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...