बेगुसराय, अप्रैल 27 -- बीहट,निज संवाददाता। बरौनी के असुरारी के निकट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में सोमवार से सात दिवसीय योगासन टेलेंट खोज कैम्प शुरू हुआ। बेगूसराय जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के सौजन्य से शुरू हुए योगासन टेलेंट खोज कैंप का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजवल एवं जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के जिला सचिव सह नेशनल योगासन कोच योगाचार्य गुड़ाकेश ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य ने कहा कि लोग गलत आदतों के आदि हो गए हैं। सर्वसुलभ, सहज, सरल, निःशुल्क आसानी से मिलने वाले वायु, धूप, जल और मिट्टी की तरह ही योग को भी लोग महत्व नहीं देते हैं। योगिक जीवन स्वस्थ्य जीवन का आधार है। योगाचार्य गुड़ाकेश ने कहा कि अब योगासन को सरकार काफी बढ़ावा दे रही है। योगासन को 80 देशों ने मान्यता दे रखी ह...