योगासन की प्रस्तुति कर छात्राओं ने मचाया धमाल
चंदौली, जुलाई 20 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन चैंपियनशिप के तीसरे दिन प्रतियोगिता पूरी तरह खिलाड़ियों की प्रतिभा और अनुशासित प्रदर्शन के नाम रही। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने कठिन योग मुद्राओं को सहजता और सटीकता से प्रस्तुत कर अपनी एकाग्रता, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल में दिनभर चली प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत और समूह योगासन की आकर्षक प्रस्तुति दी। संतुलन, लय, लचीलापन, तकनीकी दक्षता और प्रस्तुति की गुणवत्ता के आधार पर निर्णायक मंडल ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ईस्ट जोन योगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.