बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की कुसमहौत पंचायत के जगदीशपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में योगासन खेल का तकनीकि प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 500 से अधिक बच्च्चों ने योगासन की नई तकनीक का गुर सीखे। योगासन खेल का यह प्रशिक्षण बेगूसराय जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित की गई। नेशनल कोच- सह- जिला सचिव योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने बताया कि इस विद्यालय के सभी छात्र- छात्राएं योगासन खेल प्रशिक्षण के दौरानअपने अनुशासित प्रशिक्षण शैली से प्रमाणित कर दिया कि जगदीशपुर का गांव योगासन खेल के लिए बहुत ही उर्वर क्षेत्र है। ऐसी ही मेहनत, लगन और अनुशासन नियमित बना रहे तो वह दिन दूर नहीं जब सदर प्रखंड क्षेत्र के बच्चे अपने गांव व जिला का नाम रौशन करेंगे। प्रधानाध्यापक फैयाज आलम ने कहा कि पिछले तीन दिनों से इस विद...