रुडकी, जून 18 -- रुड़की, संवाददाता। शहीद स्मारक स्थल पर ऐतिहासिक वटवृक्ष के नीचे आर्य समाज नंद विहार की ओर से आयोजित योग शिविर में योगाचार्या सरिता बर्थवाल और रामकुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, व्यायाम, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराए। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। योगाचार्या सरिता बर्थवाल ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं के लाभों की जानकारी देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मिलती है मानसिक शांति : सरिता यह भी पढ़ें- मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए की योग साधना यह भी पढ़ें- वनखंडीनाथ मंदिर पर...