अल्मोड़ा, जून 3 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। बच्चों और युवाओं का शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखने को सौला द्वितीय की जिपंस और योग प्रशिक्षक शांति उप्रेती ने विद्यालयों में निशुल्क योग कक्षाएं शुरू कर दी हैं। प्रशिक्षक शांति उप्रेती का कहना है कि बदलती जीवन शैली, खान पान के चलते बच्चों में माइग्रेन, तनाव सहित तरह तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है। ऐसी बीमारियों की रोकथाम के लिए योगाभ्यास जरूरी है। उन्होंने जैना और लोधियाखान इंटर कालेज में योगाभ्यास कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...