बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। एकता और अनुशासन के मूलमंत्र के साथ 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 20 से 29 मई तक आयोजित होने वाले इस शिविर में कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने बताया कि शिविर में बटालियन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के 573 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर के पहले दिन 20 मई को सभी कैडेटों का पंजीकरण, टोली वितरण व रूम आवंटन कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शिविर परिसर में अनुशासन, सुरक्षा और जिम्मेदारियों से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं। शिविर के दूसरे दिन गुरुवार सुबह कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास और पीटी...