योगाभ्यास में युवाओं से पीछे नहीं हैं वृद्धाश्रम के बुजुर्ग
कौशाम्बी, जून 15 -- विश्व योग दिवस को लेकर सोमवार को ओसा स्थित वृद्धाश्रम में भी योग सप्ताह की शुभारंभ किया गया। वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय ने आश्रित वृद्धजनों के साथ योग सप्ताह की शुरुआत करते हुए योग किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को लेकर विस्तार से जानकारी दी। आगामी 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर जिले में योग सप्ताह का आयोजन करते हुए जगह-जगह योग के कार्यक्रम के आयोजन के साथ इस बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह ओसा स्थित वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय ने सभी वृद्धजनों के साथ योग करते हुए योग सप्ताह का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- नियमित योग शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने का माध्यम योग कराने के बाद उन्होंने वृद्धजनों को बताया कि वृद्धावस्था में शरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.