नोएडा, जून 20 -- नोएडा, उदय सिंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा-ग्रेनो में पांच सौ से अधिक स्थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास का किया जाएगा। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेंगे। जिले का बड़ा आयोजन सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में होगा। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े आयोजन होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि योग का बड़ा कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के पथिक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहां पर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेन्द्र कश्यप और जिले के अन्य विशिष्ट व्यक्ति योग करेंगे। इसके अलावा नोएडा स्टेडियम में आयोजित योग के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव शामिल रहेंगे। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर सोसाइटियों में लोग जुटें...