भदोही, मार्च 17 -- भदोही, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यार्थियों ने योगाभ्यास और व्यायाम करा खूब पसीना बहाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मधु के नेतृत्व में ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धसेतुबंद आसन, प्राणायाम आदि कराया गया। योग को लेकर छात्र-छात्राओं में खास ही उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राममूर्ति और डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा शिविर प्रांगण की साफ-सफाई की गई। थोड़े विश्राम के बाद स्वयंसेवकों द्वारा पौधरोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव गंभीर रहने का लोगों ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति कुमार, डॉ. संतोष आर्य, रमेश कुमार सरोज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.