भदोही, जून 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा भदोही द्वारा 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर शनिवार को योग शिविर का आयोजन ज्ञानपुर स्थित कार्यालय में हुआ। योग शिविर का शुभारंभ सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भ्त्रिरका, कपालभाति, बाह्य, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगासन के तहत ताड़ासन, वृक्षासन ,पादहस्तासान त्रिकोणासन, वीरभद्रासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, मकरासन, सेतुबंधासन, श्वसन का अभ्यास कराया गया। इस दौरान अमित प्रकाश ने कहा प्रतिदिन योग के द्वारा जीवन को निरोगी बनाया जा सकता है। सीडीओ ने कहा कि योग के प्रतिदिन अभ्यास से स्वस्थ्य जीवन का अंग बनकर अनेक रोगों का निदान संभव है। यह भी पढ़ें- योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का ...