मथुरा, जून 22 -- अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृंदावन में जगह-जगह योग शिविर लगाए गए। हर वर्ग के लोगों ने यहां योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत का संदेश दिया। रमणरेती मार्ग स्थित वृंदावन शोध संस्थान में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम एवं परिचर्चा आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। परिचर्चा के दौरान योगाचार्य विष्णु गौतम ने बताया कि आज पूरी दुनिया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। शौर्य मुनि महेश खण्डेलवाल ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को भारतीय संस्कृति की उस अनमोल विरासत की याद दिलाता है। कार्यक्रम में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया। ममता कुमारी, सोमेश गौतम, ध्रुव गौतम, वासुदेव प्रसाद, सुशील कुमार, गिरधारी मुकुट वाला, बीएस गौतम उपस्थित रहे。 यह भी पढ़ें- व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में मनाया ...