पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के द्वारा स्थानीय कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय सदर पूर्णिया के प्रांगण में उच्च मुख्यालय के आदेशानुसार उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के निर्देशन में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन का वास होता है। स्वस्थ्य तन-मन मानव की सबसे बड़ी पूँजी है। छात्राओं से आह्वान करते हुए योग प्रशिक्षक ने उन्हें नियमित रूप से व्यायाम करने ,योगाभ्यास करने एवं खेलकूद की किसी एक गतिविधि को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे कि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहकर दीर्घायु को प्राप्त करते हुए पूरे मनोयोग से राष्ट्रसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। योगाभ्यास में छात्राओं, शिक्षिका...