बगहा, मार्च 25 -- बेतिया। योगापट्टी के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का मंगलवार को अपहरण कर लिया है। इस मामले में लड़की के पिता ने नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया निवासी नंदन पटेल समेत अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की अपने घर से बाजार खरिदने गई थी। वह तीन घंटे बाद घर लौटी तो उसके पिता ने डांट फटकार लगाकर एक थप्पड़ मार दिया। 20 मार्च की रात्रि दो बजे बच्ची घर से गायब हो गयी। परिजनों के खोजबीन करने के बाद भी लड़की नही मिली उसके बाद लड़की के पिता ने अपना मोबाईल चेक किया तो उसपर रात्रि एक बजे एक अंजान नंबर से मिस्डकॉल आया हुआ मिला। उसके बाद उस नंबर को चेक करने पर मालूम चला कि यह नंबर बसवरिया निवासी नंदन पटेल का है। पिता ने आशंका जतायी है कि नंदन पटेल व उसके कुछ साथी उनकी बेटी को जबरन ले गये है। उन्होंने आशंका जतायी है क...