बगहा, फरवरी 22 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी में लगी आग से एक बोलेरो समेत दो परिवारों का घर जलकर राख में तब्दील हो गया है। इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। घर से कुछ भी निकला नहीं जा सका है। घटना शनिवार की दोपहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड की जरलपुर खुंटवनिया पंचायत के गजना गांव में अचानक आग लग गई। आग लगने से उक्त गांव निवासी सचू यादव और कंचन यादव का घर पुर्ण रूप से जलकर राख में तब्दील हो गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस घटना में एक बोलेरो कार समेत घरों में रखा हुआ जेवर नकद रुपए अनाज बर्तन फर्नीचर सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है।इस घटना से पीड़ित परिवार में कोर मची हुई है । हालांकि आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है । पीड़ित कंचन यादव ने बताया कि रविवार के सुबह उनके घर में अचानक आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.