बगहा, अक्टूबर 2 -- शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में दोनों युवकों की मौत होने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा है। अस्पताल से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। जख्मी युवकों की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर नया बस्ती गांव निवासी मूरत ठाकुर के पुत्र प्रमा कुमार 25 और मुन्ना मुखिया के पुत्र रोहित कुमार 22 के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि प्रमा कुमार बाइक से अपने मित्र रोहित कुमार के साथ किसी कार्य से बेतिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान हरपुरवा हनुमान मंदिर के सम...