बगहा, अप्रैल 4 -- योगापट्टी, एक संवाददाता योगापट्टी प्रखंड के बीआरसी परिसर में बीईओ उमेश कुमार सिंह की देखरेख में हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।यह सैनिटरी पैड कक्षा 9 एवं 10 की छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा,ताकि उन्हें मासिक धर्म के दौरान आवश्यक संसाधन मिल सकें।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस दौरान छात्राओं से जुड़ी स्वच्छता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहल से छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे बिना किसी झिझक या परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।साथ ही...