बगहा, मई 10 -- तबरेज अजीज योगापट्टी, एक संवाददाता। मनुआपुल-योगापट्टी मुख्य मार्ग से पटेरवा चौक होते हुए डुमरी गांव सड़क में चचरी पुल के सहारे 30 हजार की आबादी आवागमन कर रही है। बीते पांच वर्षों से डुमरी गांव के समीप गंडक नहर पर पुल निर्माण कार्य अधूरा है। बरसात के दिनों में व नहर में पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और भयावह हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्षों से अधिक समय हुए ट्रक गुजरने के दौरान पुल को टूटे हुए, लेकिन टेंडर होने के बावजूद नये पुल का निर्माण नहीं हो सका है। टेंडर होने के बाद संवेदक ने पुराने क्षतिग्रस्त पुल को तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- योगापट्टी में चचरी के सहारे 30 हजार की आबादी का आवागमन इसके बाद से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। डुमरी, सिसवा मंगलपुर, जरलपुर खुटवनिया एवं चौमुखा पंचायत के लोगों के लिए यही ...