बगहा, मई 2 -- शनिचरी, एक संवाददाता। योगापट्टी थाना क्षेत्र के बंगाली क्लोनी गांव में शुक्रवार की देर शाम असमाजिक तत्वों के द्वारा गुड़ लदे ट्रक चालक के साथ मारपीट किया गया है । ट्रक का शिशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ट्रक चालक को हल्का-फुल्का चोट लगा है। घटना के दौरान घटनास्थ पर ग्रामीणों को भीड़ इकट्ठी हो गई। थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी गांव निवासी आकाश गिरी पिता ब्रजकिशोर गिरी ने बताया कि वह अपने गांव गोलाघाट डुमरी से ट्रक पर गुंड़ लादकर बेतिया जा रहा था। उसी दौरान बंगाली कॉलोनी गांव के मुख्य सड़क पर एक साइकिल सवार बंगाली कॉलोनी गांव निवासी हरिचंदर दास ट्रक के आगे खड़ा हो गया है और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा गाली देने से मना करने पर वह और उग्र हो गया फिर पत्थर से ट्रक के आगे वाला शिशा क्षतिग्रस्त कर दिया और मेरे साथ मारपीट किया। यह भी प...