योगापट्टी में आग से 3 घर जलकर राख, क्षति
बगहा, मई 9 -- तबरेज अजीज योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के पिपरहिया पंचायत के सेमरी भवानीपुर गांव वार्ड नंबर 4 में शुक्रवार की देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई। जब बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने तीन परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीन घर जलकर राख हो गए।रात के सन्नाटे में उठती आग की लपटें और घरों से निकलती चीखें सुन गांव के लोग दौड़ पड़े लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था। अगलगी की इस दर्दनाक घटना में रामायण मुखिया,कुम्हा मुखिया तथा रुदल मुखिया का घर पूरी तरह राख हो गया। यह भी पढ़ें- आग लगने से रुई की दुकान जलकर राख घर में रखे अनाज कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर जरूरी कागजात समेत वर्षों की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। देखते ही देखते परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.