बगहा, जुलाई 25 -- योगापट्टी एक संवाददाता। बिहार सरकार शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में योगापट्टी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चमैनिया में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का विषय समावेशी शिक्षा हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण रहा।इस दौरान अभिभावकों को समावेशी शिक्षा की अवधारणा,प्रत्येक बच्चे के प्रति संवेदनशील व्यवहार,विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा,नियमित उपस्थिति,सीखने में सहयोग तथा घर पर सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के महत्व की जानकारी दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ राम ने कहा कि अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान देने और विद्यालय के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। मौके पर सहायक शिक्षक संजय कुमार,अरुण तिवारी,कन्हैया महतो, शिक्षिका ऐश्वर्या साक्षी,मांसी तिवारी सहित अन्य शिक्षक ...