मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- योगशाला में योग परिवार के मध्य चकबंदी विभाग से सेवानिवृत अधिकारी वरिष्ठ समाजसेवी सनातन धर्म के प्रचारक पंडित मोहनलाल शर्मा को सम्मान पट्टिका पहनाकर अभिनंदन किया गया । समाज में उत्कृष्ट कार्य करने और सनातन धर्म के प्रति धर्म प्रेमियों को जागरूक करने के लिए आप समय-समय पर आयोजित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं ,इसी विशेष उपलब्धि को लेकर आज योगशाला में अभिनंदन के पश्चात मोहनलाल शर्मा को योगशाला योग परिवार का संरक्षक मनोनीत किया गया । सभी योग साधकों द्वारा योग परिवार की ओर से उनको स्मृति उपहार भेंट किया गया। सभी भाइयों बहनों को बिलारी नगर पालिका परिषद के निकट शांति पुरम में नवनिर्मित आवास बनने पर शुभकामनाएं दी गई । यह भी पढ़ें- धार्मिक अनुष्ठान से सनातन मूल्यों का संरक्षण संभव प्...