गुमला, जून 16 -- गुमला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिले के सरकारी स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष योगमय झारखंड थीम के साथ मनाया जाएगा। राज्य सरकार और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम को लेकर गतिविधियां प्रारंभ कर दी गई हैं।जानकारी के अनुसार 17 जून को विद्यालयों में योग क्लब का पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही स्कूल और प्रखंड स्तर पर शारीरिक शिक्षकों तथा योग के जानकार शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योग क्लब पूरे वर्ष विद्यालयों में योग गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। यह भी पढ़ें- स्कूलों को योग दिवस पर कार्यक्रमों की तैयारी करने के निर्देश डीईओ कविता खलखो और जिला शिक...