रिषिकेष, मई 23 -- ऋषिकेश में शनिवार को सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने के कारण बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। लू जैसी गर्म हवाएं चलने से हर कोई पसीने से तर-बतर दिखा। शनिवार को सुबह से ही सूरज की किरणें तन में चुभने लगी थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी का असर और बढ़ता गया। दोपहर में गर्म हवा ने हालात और मुश्किल बना दिए। गर्म हवाएं चलने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे। तेज गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखने को मिली। लोग सिर पर कपड़ा, आंखों पर चश्मा और हाथ में पानी की बोतल लेकर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे छांव की तलाश करते नजर आए। राहगीर पेड़ों, बस स्टॉप और दुकानों के बाहर खड़े होकर राहत ...