योगनगरी में चारधाम यात्रा पकड़ रही रफ्तार
रिषिकेष, अप्रैल 21 -- चारधाम यात्रा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, जिससे यात्रा पर निर्भर व्यवसायियों के चेहरों पर भी खुशी दिख रही है। मंगलवार को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ दिखी। सुबह से शाम तक काउंटरों पर 2,206 यात्री रजिस्ट्रेशन कराकर धामों के लिए रवाना हुए। ट्रांजिट केंद्र में सुबह पांच बजे से ही यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचने शुरू हुए। दोपहर तक गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के डेढ़ हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया। शाम पांच बजे तक 2,206 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। यात्रा बस अड्डे पर संचालित छह काउंटरों पर भी यात्री पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में 2,975 यात्रियों ने कराया ऑफलाइन पंजीकरण ट्रांजिट केंद्र में यात्रियों की हेल्थ स्क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.