योगनगरी जैसा विकसित होगा पुराना ऋषिकेश स्टेशन
रिषिकेष, जुलाई 23 -- योग, अध्यात्म और साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुके ऋषिकेश में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सार्वजनिक परिवहन पर बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पुराने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों की आवाजाही बढ़ाने और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है। मंत्रालय स्तर पर यह प्रस्ताव अब मुरादाबाद रेल मंडल तक पहुंच चुका है। इसके तहत पुराने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही स्टेशन और आसपास रेलवे की उपलब्ध भूमि पर फीडर स्टेशन विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। वर्तमान में योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन भविष्य में ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.