योगदा सत्संग कॉलेज में 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम
रांची, अगस्त 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-2030 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्या प्राप्ति के लिए हमारा कॉलेज अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी, एनएसएस, योगा और खेलकूद जैसी इकाई सक्रिय रूप में कार्य करती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयेंद्र कुमार ने एनईपी चतुर्थ वर्षीय पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते पाठ्यक्रम सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डॉ आरएस डे ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा कीं। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अभिषेक पांडेय ने एनसीसी के बी और सी सर्टिफिकेट से होने वाले लाभ और एनसीसी कैडेटों के विभिन्न सामाजिक कार्य की विस्तृत चर्चा की। एनएसएस कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.