रांची, जनवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में मंगलवार को यूको बैंक के 84वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सहयोग से स्वास्थ्य जाच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स, रांची की चिकित्सा टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। टीम ने उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किए और आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच भी की। इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ 97 लोगों ने उठाया, जिनमें छात्र, शिक्षक और गैर-शिक्षकेतर कर्मी शामिल थे। शिविर में योगदा सत्संग कॉलेज के शासी निकाय के सचिव, अतिरिक्त सचिव, प्राचार्या प्रो प्रगति बख्शी, यूको बैंक के अधिकारीगण, चिकित्सा टीम के सदस्य और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ श्वेता सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.